![]() |
धमतरी-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रियव्यापी आह्वान तथा प्रदेश संगठन के निर्देश पर भाजपा नगर मंडल द्वारा शहर के 40 वार्ड में हर घर झंडा घर-घर झंडा अभियान के अंतर्गत घरों में कमल छाप का झंडा फहराने का शुभारंभ नगर मंडल अध्यक्ष विजय साहू तथा महामंत्रीद्वव्य निलेश लूनिया व अखिलेश सोनकर के नेतृत्व में किया गया जिसके तहत सुबह से ही पार्टी के कार्यकर्ता पूजा अर्चना करते हुए मां लक्ष्मी के कमल फूल को अपने घरों सहित भाजपा विचारधारा को आत्मसात कर राष्ट्रवाद के लिए समर्पित लोगों के घरों में बांधकर यहां संदेश दिया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनाते हुए मां भारती के परम वैभव को शिखर तक पहुंचना है इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने कहा है कि झंडा लगाने का शुभारंभ मां भारती के गौरव गाथा को विश्व पटेल पर स्थापित करते हुए पुनः विश्व गुरु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बनाने तक प्रारंभ रहेगा वही महामंत्री निलेश लूनिया ने कार्यकर्ताओं में उत्साह वर्धन करते हुए बताया कि देश के प्रति प्रेम करने वाला प्रत्येक व्यक्ति आज विजय संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त कर रहा है जो भारतमाता, भारत भूमि, भारतीयता के प्रति समर्पण का प्रतीक है वही अखिलेश सोनकर ने वर्तमान समय में राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत मां भारती की आरती भारतीय जनता पार्टी के प्रति युवाओं को समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया।
![]() |
इसके साथ ही नगर मंडल की ओर से विभिन्न वार्डों में कमल छाप का झंडा फहराकर मां भारती के प्रति समर्पण की भावना आम कार्यकर्ताओं में संचारित करने वालों में शहर मंडल के विजय साहू,प्रितेश गांधी,अखिलेश सोनकर,मुकेश शर्मा,दमयंती गजेंद्र,दीपक गजेंद्र,प्रकाश शर्मा,गोलू ठाकुर,केवल साहू,कुलेश सोनी,हेमंत बंजारे,इंद्रजीत सोनवानी,घनश्याम शर्मा, सागर मत्स्यपाल,लेखराम नेताम,सूरज शर्मा,नीलेश राजा,हेमराज सोनी, रितेश नेताम,अज्जू देशलहरे,गीता शर्मा, सीमा चौबे,बीतिका विश्वास,देव साहू,मतेश्वर,कोमल साहू,सूरज साहू,जगदीश जोशी,ईस्वर सोनकर एवं शहर मंडल के बहुत से कार्यकर्ता गण शामिल हैं।
![]() |