प्रदेश महामंत्री धूर नक्सली क्षेत्र के दौरे पर, कार्यकर्ताओं से की चर्चा

 


धमतरी . भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा आज नगरी मंडल नक्सल प्रभावित क्षेत्र रिसगांव के दौरे पर थे उन्होंने कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर पार्टी संगठन और सदस्यता अभियान व क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ राज्य ओबीसी आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा व पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिलामहामंत्री अविनाश दुबे, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक महेंद्र पंडित तथा नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, रवि दुबे,मण्डल अध्यक्ष मोहन नहाटा भी उपस्थित रहें. इस अवसर पर श्री रोहरा ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की विचारधारा से अवगत कराते उन्हें भाजपा परिवार का सदस्य बनाने का आव्हान किया।उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। उसके पश्चात श्री रोहरा जी शाम 4 बजे पंचायत भवन के पास कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनसे सदस्यता अभियान के संबंध में फीड बेक लिए। संध्या 6 बजे सांकार बीच पारा में माता रानी की महाआरती में शामिल होकर माता आदिशक्ति से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।