![]() |
वो कल थे हृदय में, वो कल भी रहेंगे अटल जी अटल थे, सदैव अटल ही रहेंगे - मोनिका देवांगन
धमतरी। देश में सुशासन की कल्पना को चरितार्थ करने वाले, असंख्य भारतवासियों के प्रेरणास्रोत, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर बुधवार 25दिसम्बर को भाजपा गंगरेल मंडल के ग्राम रुद्री के अटल चौक में माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश साहू ऋषभ देवांगन के साथ मंडल अध्यक्ष ने सुशासन दिवस की बधाई देते हुए अटल जी के जीवन मूल्यों और उनकी उपलब्धियों पर आधारित जीवनी पर अपने विचार कार्यकर्ताओं के बीच रखा ।
जिला महामंत्री अविनाश दुबे ने इस मौके पर अटलजी की जन्म शताब्दी और सुशासन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह उनका परम सौभाग्य रहा कि अटल जी हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता हैं, सच्चे अर्थों में ‘भारत रत्न’ हैं। भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष रहे अटल एक कुशल राजनेता थे, एक संवेदनशील कवि, पत्रकार और साहित्यकार थे, प्रखर वक्ता थे। उनकी भाषा शैली ऐसी थी कि सब लोग मंत्रमुग्ध होकर उनका भाषण सुनते थे। दुबे ने कहा कि सत्ता की राजनीति के लिए सिद्धांतों और राजनीतिक मूल्यों के साथ अटल जी ने कभी कोई समझौता नहीं किया। 1996 में पहली बार प्रधानमंत्री बने अटलजी ने तब भी विश्वास मत के प्रस्ताव पर चली चर्चा का उत्तर देते हुए अनैतिक तरीकों से मिली सत्ता को चिमटे से भी नहीं छूने का संकल्प व्यक्त किया था और उस पर वे अडिग रहे। दूसरे कार्यकाल में एक वोट से उनकी सरकार गिर गई पर उन्होंने सिद्धांत पर चलते हुए राजनीति की। इसके बाद तीसरी बार पूरे देश में सुशासन स्थापित करने वाले अटल जी ने एक मजबूत सरकार चलाई। अटल जी ने इस देश के गाँवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़कर गाँव के विकास की शुरुआत की। किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत भी अटल की सरकार ने की। पहली बार भारत सरकार में आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया ताकि देश की आदिवासियों का समुचित विकास हो। भव्य भारत के निर्माण के उनके सपनों को हम साकार करने के लिए हम संकल्पित हों, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन ने अटल जी के कार्यकाल का स्मरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत अटल के साथ हुई। आज के शुभ अवसर पर हम सब अटल जी को देश में सुशासन स्थापित करने में उनके योगदान के लिए याद कर रहे हैं। देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार अभी हाल ही दूसरे साल में प्रवेश किया है। मुख्यमंत्री जी अटल जी के बताए मार्ग पर चलते हुए कार्य कर रहे है, यही सुशासन दिवस का संकल्प है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक और अपने कार्यकाल तक अटल जी अनुकरणीय कार्य किए है । यह समय अटल जी के जन्मशताब्दी का वर्ष है ,अटल जी लोकप्रिय जननायक के रूप में अटल थे और अटल रहेंगे।। कार्यक्रम में आभार ग्राम सरपंच अनिता यादव ने किया।।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर उमेश साहू ऋषभ देवांगन जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव मंडल महामंत्री नरेश यादव उपाध्यक्ष दीप लता ध्रुव ग्राम पंचायत रुद्री सरपंच अनिता यादव उप सरपंच प्रीतम साहू जनपद सदस्य पिंकू साहू रूपाली ध्रुव चिराग आथा मिथिलेश सिंन्हा पवित्रा दीवान गोरखनाथ सिंन्हा दुष्यंत सिंन्हा धनेश्वरी साहू मुकेश यादव ललिता कंडरा राहुल मानिकपुरी नरेश साहू जितेंद्र देवांगन हरीश चक्रधारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।