-->

रामू रोहरा का प्रयास रंग लाया – धमतरी नगर निगम को 7 करोड़ 67 लाख की स्वीकृति

 



धमतरी।

नगर निगम धमतरी को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) हेतु संयंत्रों की स्थापना, उन्नयन, विकास एवं संचालन के लिए 7 करोड़ 67 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। यह उपलब्धि महापौर रामू रोहरा के अथक प्रयासों का परिणाम है।


भाजपा से महापौर बनने के बाद से ही धमतरी नगर निगम को लगातार विकास की सौगातें मिल रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव धमतरी के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं और नित नए कार्यों की स्वीकृति देकर नगर का कायाकल्प सुनिश्चित कर रहे हैं।

महापौर रामू रोहरा ने जताया आभार

महापौर रोहरा ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह राशि धमतरी के लिए स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। इससे शहर की सफाई व्यवस्था मजबूत होगी और नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

इस अवसर पर सभी पार्षदों एवं MIC मेंबर्स ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

इनमें प्रमुख रूप से 

सभापति कौशल्या देवांगन

विजय मोटवानी, नरेन्द्र रोहरा, निलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर पिंटू यादव 

विभा चंद्राकर, हिमानी साहू, पिंटू यादव, श्यामलाल नेताम

तल्कीनपुरी गोस्वामी, हेमन्त बंजारे, कुलेश सोनी, अज्जू देशलहरे राकेश चंदवानी 

 नम्रता पवार, चन्द्रभागा साहू, अनीता अग्रवाल, संतोष सोनकर

 मेघराज़ ठाकुर संजय देवांगन, भारती साहू, आसा लोधी शैलेश रजक ईश्वर सोनकर कोमल sarwa गजेंद्र कवर सतीश पवार 

सभी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और महापौर रामू रोहरा का आभार व्यक्त किया और इसे धमतरी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अहम कदम बताया।