![]() |
धमतरी।
साय कैबिनेट में शामिल स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव का आज प्रथम बार नगर आगमन हुआ। उनके स्वागत में नगर का माहौल उल्लास और उत्साह से भर गया।
![]() |
नगर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा ने बिलाई माता मंदिर परिसर में उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।
![]() |
स्वागत उपरांत मंत्री गजेंद्र यादव ने महापौर रोहरा के साथ नगर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।
धमतरी आगमन पर मंत्री के सम्मान में हुए इस स्वागत कार्यक्रम से नगरवासियों में विशेष उत्साह का माहौल देखा गया।


