-->

नियुक्ति धमतरी की जानकी गुप्ता छत्तीसगढ़ निः शक्तजन वित्त विकास निगम में डायरेक्ट बनी राज्यशासन ने आदेश जारी किया



 प्रदेश की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता धमतरी निवासी सुश्री जानकी गुप्ता को छत्तीसग़ढ निः शक्तजन वित्त विकास निगम में डॉयरेक्ट बनाया गया है,राज्यशासन ने आदेश जारी कर दिया है जिसके बाद उन्होंने कल अपना पदभार संभाल लिया, छत्तीसगढ़ निः शक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने पुष्प गुच्छ देकर डायरेक्टर जानकी गुप्ता का स्वागत किया उन्होंने दिव्यांग कर्मचारियों के साथ मंत्रोपचार के साथ पूजा अर्चना की और अपना पदभार संभाला ।