![]() |
स्वर्गीय गजराज जैन जी का भारतीय जनता पार्टी को इस मुकाम तक पहुँचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहते हुए उन्होंने धमतरी से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई।ऐसे समर्पित, कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के दशगात्र (श्रद्धांजलि) कार्यक्रम में महापौर एवं पार्षदगण उपस्थित हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
