![]() |
खेल पखवाड़ा संवारेगा युवाओं का सुनहरा भविष्य -: प्रीतेश गांधी खेल प्रतिभाओं को तराश कर, समुचित अवसर के साथ आगे बढ़ाने रहेंगे सदैव तत्पर -:पं.राजेश शर्मा धमतरी-: आईपीएल की तर्ज पर शहर में आयोजित एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना खेल पखवाड़ा के संरक्षक तथा आयोजक पंडित राजेश शर्मा सहित समिति से जुड़े हुए लोगों के द्वारा करते हुए विशाल बाइक रैली के साथ मिशन मैदान पहुंचकर रंगारंग देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों के साथ सर्व गुजराती समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी के मुख्य आतिथ्य तथा नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, प्रकाश शर्मा, दयाराम साहू,अमन राव सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रीतेश गांधी ने कहा कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब केंद्र से खेलो इंडिया का आह्वान करते हैं तो उनके साथ समग्र भारत खड़ा होकर खेल के विविध क्षेत्रों में होने वाले निरंतर आयोजन के कारण विश्व कप सहित अनेक प्रतिस्पर्धाओं में विश्व स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाता है ऐसे ही आज का आयोजन धमतरी शहर के खेल इतिहास का अविस्मरणीय पल निर्मित करेगा जिसके लिए खेल प्रतिभाओं को हमेशा खेल की क्षेत्रीय रिक्तियां की भरपाई के साथ ही युवाओं के भविष्य को संभालने के लिए खेल पखवाड़ा के इस आयोजन के माध्यम से हुआ है वही पंडित राजेश शर्मा ने कहा है कि प्रतिभाएं किसी चीज की मोहताज नहीं होती आवश्यकता है उन्हें समुचित अवसर एवं उचित मंच प्रदान करने का जिसके लिए ईश्वर प्रदत्त सामर्थ्य के अनुसार सदैव तत्परता के साथ समर्पित भाव से सार्वजनिक सेवाभावी धरातल पर कार्य करते रहेंगे। वहीं उपस्थितजनों को राजेंद्र शर्मा एवं दयाराम साहू ने भी संबोधित किया।उक्त आयोजन मे प्रमुख रूप से प्रकाश शर्मा, देवेंद्र मिश्रा, विकास शर्मा , लक्की डागा, नीलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर, पिन्टू यादव,कुलेश सोनी, कोमल सार्वा, ईश्वर सोनकर, खूबलाल ध्रुव,विनोद राव रणसिंह,परमेश्वर गोस्वामी, मुकेश शर्मा,सूरज शर्मा चंद्रकला पटेल, सरिता यादव,प्राची सोनी,गायत्री सोनी, गोमती रजक,नेहा भट्टर कार्यक्रम का आभार एवं संचालन योगेश रायचूर तथा रघुवीर द्वारा किया गया।
