![]() |
मोबाइल, सिम और स्कूटी जब्त सहित कुल कीमती 1,20,500/- रूपये जप्त - सिटी कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही
SP के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
धमतरी पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखकर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा विशेष रूप से ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैचों में सट्टा खिलाने वालों पर नजर रखी जा रही थी।
लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वालों की जानकारी एकत्रित की जा रही थी।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शंकर मंगलानी, पिता सत्यानंद मंगलानी, उम्र 39 वर्ष, निवासी बनियापारा धमतरी,अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन लिंक के जरिए क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित रेड कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाइल कीमती 10000/- रुपए,एवं दो सीम कार्ड
01 नग स्कूटी (CG 05 AN 6048)कीमती 1,10,000/-रुपए कुल.जुमला कीमती 120500 /- रुपये जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनंयम 2022 के तहत विधिसम्मत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। एवं विवेचना के दौरान उपयोग में लाए गए मोबाइल नंबरों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके। आरोपी का नाम शंकर मंगलानी, पिता सत्यानंद मंगलानी, उम्र 39 वर्ष, निवासी बनियापारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
