![]() |
धमतरी में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन आज होने वाला है जिसका कार्यक्रम पुरानी कृषि मंडी में होना है ऐसे में कार्यक्रम में कोई विपक्षी या विद्रोही जो शासन की कार्य प्रणाली से विमुख है ,तो जायज है विरोध तो उठेगा ही इसी क्रम में सारे विद्रोही नेताओ को खोज खोज कर पुलिस नजर बंध कर रही है किसी को रात में उठाया गया और दूरस्थ थाना क्षेत्र जो जिले के समीप न हो ऐसी जगहों पर नजर बंध किया जा रहा युवा कांग्रेस नेता गीत राम सिन्हा के घर रात को सामने गेट पर ताला लगा दिया गया था और फिर सुबह ,,उसे दुगली थाना क्षेत्र ले जा कर नजर बंध करने की सूचना मिली है।एन एस यू आई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन* ने कहा सरकार अपनी नाकामयाबी छुपाने का प्रयास कर रही हैं छत्तीसगढ़ की जनता के सामने इनका असली चेहरा उजागर हो चुका हैं जिससे यह सरकार भयभीत हैं। यह सब तो ठीक है लेकिन क्या सरकारें अब विरोध को भी पुलिस के लाठी से डराना चाहती है क्या अब विरोध कारण संगीन अपराध हो गया है ,,क्या अब सरकारें विपक्ष चाहती ही नही इधर पेट्रोल डीजल,गैस की आपाधापी में भी कुछ जन आक्रोश है जिसे लेकर शायद सरकार ,कुछ दूरी विपक्ष से बनाए रखना चाहती है वैसे कई कांग्रेसियों को नजर बंद किया गया है और खोज बीन जारी है लेकिन लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना ,ही पक्ष को मजबूत बनाती है की उनसे कहा चूक हुई है ,,लेकिन ताना शाही किसी को पसंद हो तो उसे विरोधी पसंद नही आते।नजरबंद किये गए नेताओं में ,एन एस यू आई जिलाउपाध्यक्ष नमन बंजारे, एन एस यू आई राष्ट्रीय सहसंयोजक ओमप्रकाश मानिकपुरी ,जय श्रीवास्तव संजू साहू, पुखराज साहू व अन्य शामिल हैं।
