-->

कुम्हार समाज ने विधायक से मुलाकात कर मिट्टी का घड़ा भेट किया

 छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज जिला धमतरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो द्वारा रुद्री स्थित विधायक निवास पर धमतरी विधायक ओंकार साहू जी से सौजन्य मुलाक़ात कर कुम्हार समाज के पैतृक कला मिट्टी का घड़ा भेट कर समाज के पैतृक व्यवसाय को आगे बढ़ाने हेतु उपयोगी मिट्टी व विक्रय हेतु स्थाई बाजार जैसे मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर विधायक जी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए धमतरी कलेक्टर से इस विषय पर चर्चा कर समस्या के निदान करने का आश्वासन दिया है साथ ही अमर शहीद मिंधू कुम्हार सामुदायिक भवन धमतरी में किचन सेट निर्माण हेतु मांग पत्र सौपा गया 



कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गगन कुंभकार प्रांतीय सदस्य द्विजराम कुंभकार संरक्षक वीशु चक्रधारी सलाहकार लुमेश कुंभकार पूर्व केंद्र सचिव उमेश प्रसाद पाडे जिला प्रतिनिधि विजय कुंभकार आदि समाज जन उपस्थित रहे