![]() |
कार्यवाही के दौरान आरोपी के निवास से 16 पाउच महुआ शराब जिसकी कुल मात्रा लगभग 8 लीटर शराब जप्त की गई। उक्त प्रकरण में आरोपी थनेश्वर निषाद के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा34(2), 59-क के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया।यह कार्यवाही अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु ,आबकारी उप निरीक्षक विवेक कुमार दीवान,आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव, भूषण वर्मा, अरविन्द नेताम, नीरज चंद्राकर एवं महिला आरक्षक सोमी पालेश्वर का सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है एवं आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।
