-->

आयुर्वेद में मधुमेह, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज जड़ी बूटियों से संभव

 


धमतरी। अखिल भारतीय परंपरागत (वैद्य) वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य महासंघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दो दिवसीय वैद्यों का शिविर 15 एवं 16 जुलाई को मंगल भवन उतई (दुर्ग) में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम थे। शिविर में 27 राज्यों का वैद्य शामिल हुए। सभी ने अपने-अपने आयुर्वेदिक दवाईयों के बारे में जानकारी साझा किए। कई राज्यों से आए वैद्यों ने जड़ी-बुटियों का स्टाल भी लगाया।कार्यक्रम के प्रथम दिवस संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें पारंपरिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी गई। अनुभवी चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि किस तरह से बड़ी से बड़ी बीमारियां जैसे हार्ट अटैक, साइटिका, कैंसर का भी हम जड़ी बूटियों से इलाज कर सकते हैं। इसके अलावा वक्ताओं ने बताया कि गठिया दर्द, मधुमेह, थायराइड, गुर्दे की समस्या, दिल की समस्या, त्वचा रोग आदि बीमारियों के इलाज के बारे में बताया। इस मौके पर अखिल भारतीय परंपरागत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार भृगु, सचिव राजेन्द्र डेकाडे तथा वीरेन्द्र देशमुख को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह धमतरी जिलाध्यक्ष प्रेमचंद देवदास को बनाया गया।