-->

नशे के कारोबार पर कुरुद पुलिस का सख्त प्रहार 416 नशीले कैप्सूल के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

 धोबनी तालाब के पास नशीले कैप्सूल की बिक्री करते आरोपियों पर दबिश - मोबाइल व नगदी सहित 46,054/- रूपये का सामान जब्त


एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में ऑपरेशन निश्चय- नशे के कारोबारियों एवं अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में ऑपरेशन निश्चय के तहत धमतरी पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों एवं अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना कुरुद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धोबनी तालाब, शंकर मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा नशीले कैप्सूल की बिक्री की जा रही है। जिसकी सूचना मिलते ही कुरुद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं दबिश की कार्यवाही की। पुलिस की त्वरित कार्यवाही में नशीले कैप्सूल की बिक्री करते हुए 02 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।दिनांक 07 सितंबर 2026 की दरमियानी रात की गई कार्यवाही में आरोपियों के कब्जे से 416 नग नशीले कैप्सूल, 02 मोबाइल फोन एवं 12,300/- रूपये नगद, कुल 46,054/- रूपये का मशरूका बरामद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया गया।गिरफ्तार आरोपीगण का नाम(01) रेखराम ध्रुव उर्फ दादू, उम्र 29 वर्ष, निवासी बैगापारा, कुरुद।(02) भानुप्रताप धीवर उर्फ गोलू, उम्र 42 वर्ष, निवासी धोबनीपारा, कुरुद।आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 289/2026, धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।आरोपियों से जब्त सामान 416 नशीले कैप्सूल - 4,754/-रूपये 02 मोबाइल फोन - 29,000/-रूपये नगद राशि - 12,300/-रूपये कुल जब्ती - 46,054/-रूपये नशे के खिलाफ धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश नशा युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।धमतरी पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में नशे के कारोबार, अवैध गतिविधियों एवं अनैतिक कृत्यों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।धमतरी पुलिस का आमजन से अपील:आपके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो बिना किसी भय के तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को सूचना दें। आपकी एक सूचना किसी युवा का भविष्य बचा सकती है।