24 में 400 पार के लिए भाजपा का वोटरों से दो चार

 


प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता ने महिला मोर्चा के साथ किया जनसम्पर्क



महासमुंद लोकसभा सीट पर पिछले चुनावों में भाजपा लगातार जीतती आई है और इस बार भी दावा मजबूत है, 

इस बार भी महासमुंद सीट के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और भाजपा की रूपकुमारी के बीच सीधा मुकाबला है।

धमतरी शहर में भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने वार्डो में प्रचार और जनसंपर्क किया।

बहरहाल महासमुंद लोकसभा सीट के लिए जमीन पर जनसम्पर्क जोरो पर है, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता ने नेतृत्व में जिला महिला मोर्चा की पूरी टीम ने धमतरी के रामपुर, गोकुलपुर, महिमासगर और दानिटोला वार्डो में जनसंपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी के पक्ष में वोट मांगे।

भाजपा ने इस बार महासमुंद के लिए महिला उम्मीदवार के रूप में रूप कुमारी को टिकट दी है और भाजपा को ये उम्मीद है कि इस से उसे महिला वोटरों का ज्यादा समर्थन मिलेगा।