श्री हनुमंत नगर विकास समिति की कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया

 


गोकुलपुर वार्ड में स्थित श्री हनुमंत नगर में निवासरत लोगों के द्वारा विधिवत कार्यकारिणी गठित की गई ‌ जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए अजय पाण्डेय, उपाध्यक्ष रंजना साहू, सचिव दिनेश सोनकर, कोषाध्यक्ष गंगाशरण साहू, संयुक्त सचिव रविन्द्र गुप्ता नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी सदस्य में रचना मिश्र नूपुर पाण्डेय मीरा देवान, सुश्री यामनी देवान संगीता गोस्वामी, पिंकी सोनकर ज्योति सोनकर इंदु साहू, रीना देवी गुप्ता, आकाश गोस्वामी, विश्वनाथ सोनकर, महेन्द्र साहू एवं भारतेषु मिश्र उपस्थित रहे।

वार्ड में सौहार्द्र एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी पदाधिकारियों ने प्रतिबद्धता दिखाई। साथ ही आगामी रामनवमी के अवसर पर विविध कार्यक्रम जैसे भजन संध्या , रामायण पाठ आयोजित किए जाने की तैयारियों पर चर्चा हुई।