हर्षल मोहिते बने छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष

 


छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष  कमल वर्मा द्वारा धमतरी जिला के संगठन कार्य विस्तार की दृष्टि से संघ के संविधान में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला शाखा धमतरी के लिए  हर्षल मोहिते, व्याख्याता, भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज को छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया हैं।

जिस पर संघ के जिला संयोजक चंदू चंद्राकर , संरक्षक मुकेश पांडे , पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण मगर व समस्त अधिकारी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।