![]() |
शिक्षक संवर्ग सहकारी समिति मर्यादित जिला धमतरी पंजीयन क्रमांक- 115 की 15 वीं वार्षिक आम सभा 20 जुलाई 2025 रविवार को आमातालाब रोड स्थित झिरिया धोबी समाज भवन में संपन्न हुई.
आमसभा में 10 वीं और 12 वीं में जिला स्तरीय मेरिट सूची में प्रथम और द्वितीय स्थान बनाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों में- कु.हेमीन पिता गणेश सिन्हा 12 वीं प्रथम ,कुणाल साहू पिता- जीवन लाल 12 वीं द्वितीय ,सौरभ पिता- डुमन 10 वीं प्रथम, समीर साहू पिता- भुवन साहू 10 वीं द्वितीय, तथा समिति के सदस्यों के पाल्य प्रतिभावान विद्यार्थियों कु.पूर्वा साहू पिता गणेश प्रसाद साहू ,हर्ष साहू पिता भोज साहू 12 वीं, ऐश पटेल पिता- किशन पटेल ,झरना सिन्हा पिता- दोमन सिन्हा, भूमिजा नेताम पिता गेवाराम नेताम 10 वीं का सम्मान किया गया, व्यायाम शिक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक- ओंकार पटेल का भी सम्मान किया गया.
आमसभा के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक पवन प्राथमिक शाला- अर्जुनी (नगरी) तथा अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मेघनाथ साहू ने किया विशिष्ट अतिथि देवनाथ साहू रामबगस गंगबेर, केसर शांडिल्य, चुरामन लाल कुंभज, लोकेश पांडेय, थे ,समिति के प्रतिवेदन का वाचन सचिव कौशल चंद्राकर द्वारा किया गया । सत्र 2023-24 के अंकेक्षण रिपोर्ट को अनुमोदन हेतु सदस्यों के समक्ष रखा गया, आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजना तैयार किया गया । आमसभा में समिति के सुचारू संचालन हेतु अध्यक्ष मेघनाथ साहू द्वारा प्रस्ताव पटल पर रखा गया जिसका उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया.प्रमुख प्रस्तावों में 10% लाभांश वितरण करने ,समिति द्वारा वितरित ऋण पर ब्याज की दर 11% से घटाकर 10% करने ,ऋण भुगतान की अवधि 5 वर्ष से बढाकर 6 वर्ष करने, कार्यालय हेतु भवन निर्माण करने, ऋण वितरण पश्चात शेष राशि को विभिन्न मदो में निवेश करने ,सेवा निवृत्त शिक्षकों की समिति में सदस्यता बरकरार रखने संबंधी प्रस्ताव शामिल थे ।
आमसभा में उपस्थित सदस्यों ने भी समिति के बेहतर संचालन हेतु अपने विचार दिए. मुख्य अतिथि का स्वागत एवं उपस्थित सदस्यों को स्वागत तथा उपहार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आमसभा में लोकेश पांडेय, राजेंद्र यादव ,फनेन्द्र शांडिल्य, केशर शांडिल्य ,प्रीतचंदन गंगेले ,भूषण साहू ,अरविंद संभाकर ,गणेश प्रसाद साहू ,रमेश साहू मोहित बनपेला, विक्रम कुर्रे ,यशवंत साहू, तमेश साहू, मुरारी राम साहू, लक्ष्मी नाथ शांडिल्य ,किशन पटेल ,रूपेश साहू, दोमन सिन्हा,संतोष साहू ,उषा साहू, अन्नपूर्णा साहू ,अनीता सोरी ,विकास शांडिल्य, डीपेंद्र साहू, मुरारी साहू ,लुकेश साहू , ओंकार पटेल ,भगवती पटेल, शशि प्रभा चंद्राकर, चोवाराम चंद्राकर, लालाराम साहू ,भागवत सिन्हा, टीकाराम सिन्हा,दुष्यंत कश्यप, गेवाराम नेताम ,हेमलता चंद्राकर ,शीतल नायक ,मंजूषा साहू ,तिलक साहू ,उषा साहू ,लखन साहू ,मालती साहू ,योगेंद्र साहू, यशवंत यादव ,संतोष गजेंद्र ,रमेश लाल साहू, संतोष मंडावी, सविता पांडेय, कुशल देवांगन, कृष्णा साहू, दुवेन्द्र मंडावी, टीकाराम देवांगन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
