![]() |
महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा आयोजित अयोध्या-काशी धार्मिक यात्रा का शुभारंभ गुरुवार को नया बस स्टैण्ड से श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। इस अवसर पर “जय श्रीराम और हर हर महादेव के गगनभेदी नारे पूरे वातावरण में गूंजते रहे।
महापौर का संदेश
महापौर रामू रोहरा ने कहा
अयोध्या और काशी की यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का अवसर है। ऐसी यात्राएँ समाज में आस्था, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।
पदाधिकारियों की उपस्थिति
इस धार्मिक यात्रा में धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारी स्वयं भक्ति भाव से शामिल होकर यात्रा के लिए रवाना हुए।
अध्यक्ष – राजेश साहू
सचिव – सचिन सतराम वासानी
कोषाध्यक्ष – नीरज किरण
संरक्षक – मनीष चंद्राकर
संयोजक – तेजपाल जैन, अशोक दुम्बानी, दिनेश पंजवानी, लक्ष्मण लालवानी, भावेश बाजपेयी, विजय जसूजा, ललित चंद्राकर, नवीन साहू, उत्तम सिंह, रेवती रमण तिवारी, प्रदीप जैन, ऐश्वर्या सिंह, नीरज नाहर, राकेश साहू, रूपेंद्र साहू, नितेश हिरवानी, चंद्रदीप, दिनेश डे, सतीश नाहर, रोशन साहू।
श्रद्धालुओं का उत्साह
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच बसें रवाना हुईं। सभी श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के जन्मस्थल अयोध्या और बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के दर्शन हेतु बेहद रोमांचित व उत्साहित दिखाई दिए।

