-->

छत्तीसगढ़ प्रदेश एन एच एम कर्मचारी संघ को आप मीडिया बंधुओं द्वारा लगातार कवरेज मिलता रहा है। इसके लिए एन एच एम संघ जिला धमतरी आपके सदैव आभारी रहेंगे।

 

एन एच एम कर्मचारी संघ जिला धमतरी द्वारा आज मनोकामना चुनरी यात्रा का आयोजन गांधी मैदान से मां विंध्यवासिनी मंदिर तक रखा गया है। माता जी के लिए चुनरी 351मीटर लम्बा चढ़ाया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में नियमितीकरण दीप भी जलाए जायेंगे। आज कुछ साथी पी पी ई किट पहन कर ताली थाली भी बजाएंगे।

आप मीडिया बंधुओं से सादर करबद्ध आग्रह है कि हमें ज्यादा से ज्यादा मीडिया कवरेज देने की कृपा करें। जिससे हम NHM संविदा कर्मचारियों की आवाज आपके माध्यम से जनमानस तक पहुंच सके।