-->

गोकुलपुर वार्ड में मां दुर्गा की भव्य महाआरती, महापौर रामू रोहरा जी हुए शामिल


 धमतरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर गोकुलपुर वार्ड में मां दुर्गा पंडाल में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस पावन आयोजन में नगर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा जी ने विशेष रूप से शामिल होकर भक्तों के साथ आरती में भाग लिया और मां दुर्गा की महिमा का अनुभव साझा किया।



पंडाल में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे और आरती के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। महापौर जी ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि माँ दुर्गा की कृपा से नगर वासियों का कल्याण और सुख-समृद्धि बनी रहे।

जय अम्बे, जय दुर्गे, जय माता दी!