![]() |
धमतरी।
ग्राम पारसूली और दर्री में सोमवार को विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ। कार्यक्रम में उमड़े जनसमूह ने इसे ऐतिहासिक पल बताया। नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ग्रामीणों के बीच विकास की नई सौगातें बांटीं।
पारसूली में सीसी रोड का भूमिपूजन
ग्राम पारसूली में लंबे समय से प्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दया राम साहू ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंगिरा ध्रुव उपस्थित रहीं। इस अवसर पर गीतेश्वरी, निरंजन साहू, मेघनाथ भंडारी, विश्राम डहरिया, चैतराम साहू, भारत निषाद, सरपंच प्रेम चंद्रवंशी, उपसरपंच घनश्याम बांधे, सचिव सोहद्रा सोनवानी और शारदा चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
गांव की गलियों में विकास की गूंज सुनकर लोग उत्साहित दिखाई दिए।
दर्री में शेड, सीसी रोड और रामधूनी का आयोजन
ग्राम दर्री में एक साथ टीना शेड निर्माण, सीसी रोड निर्माण और रामधूनी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
यहां भी महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता दया राम साहू ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव मौजूद रहीं।
इस दौरान केशव साहू, श्रीमती गीतेश्वरी साहू, मिश्री लाल पटेल, शेखन साहू, हिमांशु शेखर साहू, निरंजन साहू, राम सिन्हा, सतीश साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे माहौल उत्सव जैसा हो गया।
महापौर ने दिया ग्रामीणों को भरोसा
महापौर रामू रोहरा ने कहा
विकास कार्य केवल ईंट-पत्थर या सीमेंट का नाम नहीं है, यह गांव की तरक्की और लोगों की खुशहाली का प्रतीक है। आज पारसूली और दर्री में जो नींव रखी गई है, वह आने वाली पीढ़ियों को बेहतर जीवन देगी।
उन्होंने आगे कहा
गांव और शहर का फर्क मिटाना ही हमारी असली प्राथमिकता है। सड़कें, शेड और अन्य बुनियादी सुविधाएं अब सिर्फ सपना नहीं रहेंगी, बल्कि हर गांव में हकीकत बनेंगी। यह सब आप सभी ग्रामीणों के सहयोग से संभव हो पा रहा है।
ग्रामीणों ने महापौर और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य आने वाले समय में गांव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देंगे।
