-->

कोलियारी खंरेगा जोरातराई निर्माणाधीन मार्ग का काम आएगा तेज गति

 



महापौर की मध्यस्थता में सड़क निर्माण संघर्ष समिति की कलेक्टर से हुई बैठक

आगामी बरसात से पूर्व सड़क का होगा निर्माण, जनसुविधा है प्राथमिकता रामू रोहरा

खराब सड़कों के मरम्मत हेतु बरसात के बाद विभागीय अधिकारी संज्ञान लेकर करेंगे मरम्मत कलेक्टर मिश्रा

सड़क के मूर्त रूप लेने तक ग्रामीणों का रहेगा पूर्ण सकारात्मक सहयोग दयाराम साहू


धमतरी-: कोलियारी खंरेगा जोरातराई निर्माणाधीन 32 किलोमीटर मार्ग की जर्जर स्थिति तथा सड़कों के बड़े बड़े गड्ढों के कारण वहां के स्थानीय ग्रामीणों को शहर आने जाने में हो रही परेशानियों को अवगत कराने के लिए सड़क निर्माण संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व एवं मध्यस्थता में कलेक्टर अविनाश मिश्रा से मिलकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जिसमें प्रमुख रूप से सड़क निर्माण संघर्ष समिति के संरक्षक दयाराम साहू, संयोजक हिरेंद्र साहू,प्रमुख सलाहकार राजेंद्र शर्मा, पूर्व जनपद सदस्य गोपाल साहू विजय साहू पार्षद गण पिंटू यादव  कुलेश सोनी  निरंजन साहू,गोपाल साहू शामिल रहे महापौर रामू रोहरा नहीं स्पष्ट कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप ठेकेदार एजेंसी को तुरंत निर्देशित किया जाए की आगामी बरसात से पूर्व सड़क पूर्णता अपने स्वरूप में आ जावे जिस पर लोक निर्माण विभाग के कार्य पालन यंत्री नेताम ने आश्वस्त किये कि आगामी चार-पांच दिनों के बाद कार्य को तीव्र गति से प्रारंभ किया जाएगा। वही कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने भी इस सड़क के साथ-साथ ग्रामीण तथा शहर की बरसात के कारण खराब हुई अन्य अनेकों सड़कों की मरम्मत भी अति शीघ्र करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किए है, श्री रोहरा के सुझाव पर उक्त निर्माणधीन मार्ग में भारी हाईवा वाहन चलने के कारण जहां जहां पर ग्राम स्थित है वहां पर मजबूत सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा इसके साथ ही सड़कों का कटाव ना हो इसके लिए तालाब तथा सड़क किनारे लंबे एवं बड़े खाइयों के पास सीमेंट का ट्रूवाल भी बनाया जाएगा। दयाराम साहू द्वारा कहा गया है कि सड़क के निर्माण के लिए हम ग्रामीण एक लंबे समय से संघर्ष किए हैं कार्य को अति शीघ्र मूर्त रूप देने के लिए हम ग्रामीण आज भी ठेकेदार एजेंसी के साथ प्रत्येक स्तर पर सहयोगात्मक रवैया अपनाने के लिए तैयार है आवश्यकता है मजबूत इच्छा शक्ति के साथ प्रशासनिक दायित्व का निर्माण करते हुए आम जनमानस को एक लंबे समय से सड़क के अभाव में जो समस्या आ रही थी उसे निजात दिया जाए।