-->

रास गरबा महोत्सव हुआ सफलतापूर्वक संपन्न।

 




8 दिवसीय आयोजन में प्रतिभागियों के विजेताओं को मिला गोल्ड रिंग।

धमतरी। नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर रास गरबा आयोजन समिति द्वारा 8 दिवसीय रास गरबा आयोजन किया गया था। 

यह आयोजन 22 सितंबर से 29 सितंबर तक शहर के आमातालाब रोड स्थित इनडोर स्टेडियम में किया गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ 22 सितंबर को हुआ। उद्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, नगर निगम महापौर रामू रोहरा, DNA न्यूज के डायरेक्टर और समाजसेवी ऋतुराज पावर, समाजसेवी दीपक सिंह ठाकुर, प्रीतेश गांधी, महेंद्र पंडित, प्रिंस छाबड़ा तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

22 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन विजेताओं को आकषर्क उपहार दिए गए। प्रतिभागियों को 5 वर्ग में बांटा गया तथा प्रतिदिन के विजेताओं को अलग अलग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद 8 दिन के परिणाम अनुसार 8वें दिन 29 सितंबर को पांचों वर्ग के प्रथम विजेताओं को गोल्ड रिंग दिया गया। किड्स वर्ग के बालक और बालिका में द्वितीय को कंप्यूटर, तृतीय को मां दुर्गा की सिल्वर मूर्ति दिया गया। पुरुष वर्ग में द्वितीय को स्मार्ट वॉच, तृतीय को सिल्वर मां दुर्गा की मूर्ति दिया गया। इसी तरह महिलाओं के दो वर्ग में द्वितीय को सूटकेस तथा तृतीय को मां दुर्गा की सिल्वर की मूर्ति दिया गया।

इस अवसर पर कौशल्या देवांगन सभापति नगर निगम, विनय जैन, गौरव मगर, अतुल साहू, चंद्रभागा साहू, कुलेश सोनी, विभा चंद्राकर, मिथलेश सिन्हा, हिमानी साहू, चेतन सिन्हा, राकेश साहू तथा आयोजन समिति से पवन गजपाल, श्वेता गजपाल,वेद प्रकाश साहू, प्रेम प्रकाश साहू, विकास राठी, सोहन धीवर, अविनाश दुबे, सुभाष चंद्राकर, पोखराज साहू, लक्की रजक एवं अन्य सदस्य शामिल थे।