-->

देवरी में स्ट्रीट लाइट के नीचे ताश जुआ खेल रहे जुआरियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस की एक और कार्यवाही!

 



07 जुआरी गिरफ्तार,1.41 लाख रूपये का माल जब्त - जुआ-सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस का सख्त अभियान जारी!


धमतरी पुलिस की तत्परता से जुआ के मामले में तीन दिनों में ही एक और सफलता किया गया दर्ज!



धमतरी पुलिस द्वारा लगातार जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरी में स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई, जहां पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग निकले, जबकि 07 जुआरियों को मौके पर ही जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।


वैधानिक कार्यवाही

थाना कुरूद द्वारा मामले में अपराध क्रमांक- 250/2025, धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


जुआरियों के नाम 


1️⃣ लुभान चन्द्राकर पिता गैदलाल, उम्र 39 वर्ष, साकिन छुही, थाना केरेगांव

2️⃣ ईश्वर साहू पिता टेकराम साहू, उम्र 27 वर्ष, साकिन छुही, थाना केरेगांव

3️⃣ हुसैन लहरे पिता मनोहर लहरे, उम्र 20 वर्ष, साकिन दोनर, थाना अर्जुनी

4️⃣ वेकटेंश मराठा पिता स्व. तात्या मराठा, उम्र 36 वर्ष, साकिन संजय नगर कुरूद

5️⃣ अर्जुन चन्द्राकर पिता छोटेलाल, उम्र 56 वर्ष, साकिन भोथली, थाना कुरूद

6️⃣ धर्मेन्द्र कुमार चन्द्राकर पिता अरूण, उम्र 36 वर्ष, साकिन भोथली, थाना कुरूद

7️⃣ नेमसिंग ध्रुव पिता दुलारू राम, उम्र 35 वर्ष, साकिन भालुचुआ, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)


मौके से जप्त संपत्ति 

 नगद राशि 45,200/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश

07 नग मोबाइल फोन, कीमती 21,000/-रूपये

05 नग मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स, एक्टिवा कुल मूल्य लगभग 75,000/-रूपये

कुल जप्ती राशि : 1,41,200/- रुपये

 उल्लेखनीय है कि मात्र दो दिन पूर्व ही धमतरी पुलिस ने बेंदरानवागांव के जंगल में जुआ खेलते 09 जुआरियों को पकड़ा गया था, जिनके कब्जे से 40,200- रुपये नगद, मोबाइल फोन एवं वाहन सहित लगभग दो लाख रुपये से अधिक का माल जप्त किया गया था।

धमतरी पुलिस का संदेश 

जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। आमजन से अपील है कि इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को तत्काल दें। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।