![]() |
धमतरी/ माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के आतिथ्य में गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय कोनी, जिला बिलासपुर में राज्य स्तरीय गौधाम योजना का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में किया गया। इसी क्रम में जिला पंचायत सभागार धमतरी में भी गौधाम योजना के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
![]() |
कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पशुधन विकास विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा गौधाम योजना की जानकारी देते हुए प्रदेश में गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौधाम योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे गौवंश के संरक्षण के साथ-साथ किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गौधाम के माध्यम से बेसहारा मवेशियों की समुचित देखभाल होगी तथा इससे स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा। महापौर ने जिला प्रशासन एवं पशुधन विकास विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह योजना सफलतापूर्वक संचालित होगी और प्रदेश में गौसंरक्षण को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ठाकुर सर,जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव,महेंद्र पंडित,हेमराज सोनी,वीरेंद्र साहू,दीपक लखोटिया,दीपक ठाकुर,समाजसेवी गोदावरी साहू सहित जनप्रतिनिधि गण,अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

