![]() |
शहर के अलग- अलग क्षेत्रों में चल रहे सट्टा कारोबार का पर्दाफाश, मोबाइल व नगदी सहित सामग्री बरामद एसपी धमतरी के सख्त निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध गतिविधियों पर लगातार कड़ी कार्यवाही जारी धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धमतरी के स्पष्ट निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारियों को ऐसे अवैध कार्यों पर सतत निगरानी रखते हुए त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में आज की यह दूसरी लगातार बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा विशेष सट्टा विरोधी अभियान चलाया गया।अभियान के तहत शहर के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क), 6(ख), 11 एवं धारा 7, 3(5) बीएनएस के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पहली कार्यवाही विंध्यवासिनी वार्ड स्थित सामुदायिक भवन के पास आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर अंकों के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, डॉट पेन, एक मोबाइल फोन (कीमती लगभग 4,000/- रुपए) एवं नगदी 1,050/- रुपए जुमला 5,050/- रुपए जब्त किया गया।आरोपी का नाम-सुल्ताना बेगम, उम्र 53 वर्ष, निवासी रामबाग, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.) दूसरी कार्यवाही रामबाग सब्जी मार्केट धमतरी में आरोपी को सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित करते हुए गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, डॉट पेन, एक मोबाइल (कीमती 5,000/- रुपए) एवं नगदी 2,250/- रुपए जुमला 7,250/- रुपए जब्त किया गया। आरोपी का नाम-अकबर अली, उम्र 38 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।तीसरी कार्यवाही आमातालाब रोड स्थित इनडोर स्टेडियम के पास आरोपी को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन एप पर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक आईफोन मोबाइल (कीमती लगभग 1,00,000/- रुपए) एवं नगदी 1,200/- रुपए जुमला 1,01,200/- रुपए जब्त किया गया। आरोपी का नाम-(01) आयुष वाघवानी, उम्र 22 वर्ष, निवासी आठवानी गली, सुंदरगंज वार्ड खेत पार धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश-जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
