-->

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर गोवर्धन सिन्हा ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया व जमीनी स्तर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया

 


पूर्व मुख्यमंत्री मान. भूपेश बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश करने के बाद माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाक़ात कर अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया साथ ही जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पाटन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य अंशु रजक, धमतरी युवा कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष गीतराम सिन्हा व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।