![]() |
नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, भखारा, मगरलोड एवं कुरूद पुलिस की अलग-अलग कार्यवाही में 05 आरोपी गिरफ्तार एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही, अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री पर कड़ा प्रहार पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा, मादक पदार्थ, जुआ एवं सट्टा जैसे अवैध कारोबारों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना भखारा, मगरलोड एवं कुरूद पुलिस द्वारा अलग-अलग 04 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। थाना भखारा पुलिस की पहली कार्यवाही मुखबिर सूचना पर थाना भखारा पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी क्रमांक CG 05 AS 9740 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी दिनेश साहू एवं वेद प्रकाश सेन के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन मदिरा (5.400 बल्क लीटर) कीमती 2,400/- रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमती 50,000/- रुपये कुल जुमला कीमती 52,400/- रुपये जप्त किया गया।
आरोपीगण का नाम
(01) दिनेश साहू पिता खोरबाहरा राम साहू
(उम्र 32 वर्ष)
(02) वेद प्रकाश सेन पिता खिलेश्वर सेन (23 वर्ष)
दोनों निवासी ग्राम बगदेही, थाना कुरूद, जिला धमतरी
अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
थाना भखारा पुलिस की दूसरी कार्यवाही-
थाना भखारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हंचलपुर क्षेत्र में एक महिला अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु घूम रही है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने हेमेश्वरी बंजारे को गिरफ्तार किया।
आरोपिया के कब्जे से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद 10 लीटर कीमती 1000/- रूपये को जप्त की गई तथा अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
आरोपिया का नाम
हेमेश्वरी बंजारे पति भुवन बंजारे (41 वर्ष)
निवासी कोपेडीह, थाना भखारा, जिला धमतरी
थाना मगरलोड पुलिस की कार्यवाही
थाना मगरलोड पुलिस को ग्राम परसाबुड़ा कमारपारा पुलिया के पास अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी बलराम कमार को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से लगभग 09 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 1,800/- रुपये बरामद कर जप्त की गई।
आरोपी का नाम
बलराम कमार पिता सुकलाल कमार (27 वर्ष)
निवासी ग्राम परसाबुड़ा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी
अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
थाना कुरूद पुलिस की कार्यवाही-
थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AT 9842 में अवैध शराब परिवहन कर बिक्री हेतु ले जा रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी नोहर सिंह साहू को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 पौवा शोले देशी मसाला शराब (7.200 बल्क लीटर) कीमती 4,000/- रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई।
आरोपी का नाम
नोहर सिंह साहू पिता डाकवर साहू (35 वर्ष)
निवासी बगदेही, थाना कुरूद, जिला धमतरी
अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
अवैध कारोबार पर लगातार जारी रहेगा प्रहार
धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
एसपी धमतरी ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशे के कारोबार अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
