-->

सीजी-05 लॉज धमतरी में युवती की संदिग्ध मृत्यु के मामले में उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 धमतरी। सीजी-05 लॉज में हुई युवती की मौत के मामले को लेकर मानिकपुरी समाज युवा प्रकोष्ठ एवं युवा कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच की मांग उठाई है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल  के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।प्रतिनिधियों ने कहा 

कि घटना को लेकर कई सवाल सामने आ रहे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की न्यायिक जांच कराकर घटना के वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाए तथा यदि किसी व्यक्ति की भूमिका या लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।ज्ञापन के माध्यम से घटना से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच, संबंधित लोगों के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों की गंभीरता से जांच तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई।मानिकपुरी समाज युवा प्रकोष्ठ एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच के माध्यम से सच्चाई सामने लाना और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर गौरव मानिकपुरी,जतिन मानिकपुरी,गीतराम सिन्हा ,लक्की मानिकपुरी,अजय मानिकपुरी विनय मानिकपुरि , विकास मानिकपुरी,उमेश साहू,इंद्रेश साहू,आकाश मानिकपुरी,रोहित मानिकपुरी,विनय मानिकपुरी आदि उपस्थित थे