![]() |
धमतरी। धीवर समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी 7 दिसंबर को प्रातः 11 बजे धमतरी आगमन करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास एवं कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
![]() |
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व आज सुबह माननीय महापौर, कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने विष्णु प्रसाद एकलव्य खेल परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान समाजजनों से परिचय सम्मेलन की संपूर्ण रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत एवं कार्यक्रम संचालन की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने आयोजन को सुव्यवस्थित, अनुशासित और सफल बनाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
माननीय महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का धमतरी आगमन पूरे जिले तथा धीवर समाज के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। यह सम्मेलन सामाजिक एकता, युवाओं के भविष्य निर्माण और समाज के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। नगर निगम एवं जिला प्रशासन मिलकर आयोजन को सफल और यादगार बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं।

